निज़ामाबाद: तहबरपुर थाना क्षेत्र के पीड़िता के खाते से साइबर फ्राड के माध्यम से फ्राड हुए कुल 99,999 ₹ को पुलिस ने करवाया वापस
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के तहबरपुर थाना क्षेत्र के अलकमा पुत्री एजाज अहमद निवासी मंझारी से साइबर फ्राड के माध्यम से ठगो ने 99 हजार 9 सौ 99 रुपया हैक कर लिया था ।लेकिन पीड़िता ने तत्काल इसकी सूचना तहबरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई तो तहबरपुर थाना की पुलिस ने उसके पैसों को होल्ड करवा दिया और जॉच पड़ताल कर उसका पैसा वापस करवाया गया है ।