निज़ामाबाद: बनगांव में आम तोड़ने के लिए आए एक वृद्ध व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने PM हेतु भेजा शव
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनगांव में आम तोड़ने के लिए एक वृद्ध व्यक्ति आए हुए थे की आम के पेड़ से गिरकर वृद्ध व्यक्ति की सुबह करीब 10 बजे मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राम धारी पुत्र जोखू निवासी बिबी पुर थाना गंभीरपुर उम्र करीब 65 वर्ष आज सुबह को आम तोड़ने के लिए बनगांव में आए हुए थे ।