शाहबाद: दरियापुर बिक्कू गांव में जल भराव की समस्या को लेकर किसान यूनियन ने एसडीएम को ज्ञापन दिया
दरियापुर विक्कू ग्राम पंचायत में पानी का निकास न होने के कारण जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बारिश का पानी घरों के अंदर भर गया है। नालियां पूरी तरह से चोक पड़ी हुई है । पानी का निकास न होना यहां के वाशिंदों की सबसे बड़ी समस्या है। घरों के अंदर गंदा पानी भर जाने की वजह से संक्रामक रोग फैल रहे हैं।