मुरैना नगर: मिल एरिया रोड पर सिगरेट पीने से टोकने पर भड़के युवकों ने दो भाइयों को पीटा, पुलिस ने मामला दर्ज किया
मुरैना के मिल एरिया रोड पर घर के सामने सिगरेट पीने से मना करने पर चार युवकों ने दो भाइयों की मारपीट कर दी।अभिषेक डंडोतिया ने शिवा पाराशर,पुष्कर डंडोतिया,कृष्णा और आदित्य उपाध्याय को टोका था। विवाद बढ़ने पर युवकों ने अभिषेक और आयुष के साथ मारपीट की। लोगों ने बीच-बचाव किया।कोतवाली पुलिस ने चारों लड़कों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।युवक धमकी देकर हुए फरार।