हमीरपुर: हमीरपुर में शिक्षामित्र सम्मान समारोह आयोजित, मानदेय वृद्धि पर प्रदेश सरकार के प्रति जताया आभार
कलेक्ट्रेट स्थित डा. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में आज सदर विधायक डा. मनोज कुमार प्रजापति एवं जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की उपस्थिति में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में की गई वृद्धि के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे शिक्षा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी कदम बताया गया।