परिहार: भिसवा बाजार में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 43 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
भिसवा बाजार में एसएसबी ने कार्रवाई करते हुए 43 लीटर अवैध शराब के साथ एक तस्कर को धर दबोचा। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बेला थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव निवासी नीलमणि कुमार के रूप में हुई है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे मौके से पकड़ा। बाद में उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। बेला थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी को न्यायिक ह