हसनपुर विधानसभा में शाहनवाज चौधरी का लगातार जनसंपर्क अभियान जारी
जनपद अमरोहा की हसनपुर विधानसभा-42 में आजाद समाज पार्टी कांशीराम के प्रभारी शाहनवाज चौधरी का लगातार जनसंपर्क अभियान जारी है।
इसी क्रम में आज ग्राम सोहत गढ़ी में शाहनवाज चौधरी ने ग्रामीणों से मुलाकात कर जनसंपर्क किया और क्षेत्र की समस्याओं एवं जनहित के मुद्दों को लेकर लोगों से बातचीत की।
इस दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव उनके सामने रखे। शाहनवाज चौधरी ने जनता की बातों को गंभीरता से सुनते हुए जनहित के मुद्दों पर लगातार आवाज उठाने की बात कही।
हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रहे इस जनसंपर्क अभियान को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। लोगों का भरपूर प्यार शाहनवाज चौधरी को मिल रहा है
पत्रकार पंकज चौधरी की खास रिपोर्ट।
UP 23 News — सच्ची खबर सबसे पहले।