इकौना: फत्तूपुर तनाजा सरकारी विद्यालय के सामने पिकअप के रौंदने से मासूम बच्ची की मौत, चालक फरार, पुलिस ने पिकअप किया कब्जे में
फत्तूपुर तनाजा में एक मासूम बच्ची को स्कूल के पास खेलते समय पिकअप वाहन ने रौद दिया।जिसके चलते मासूम की मौत हो गई। वहीं पिकअप को छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।