सदर: वाराणसी में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया गया, 34 वाहन किए गए सीज
Sadar, Varanasi | May 28, 2026 अवैध खनन एवं ओवरलोडेड वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ा अभियान चलाया। 27 मई से 3 जून 2026 तक चले विशेष अभियान के दौरान राजस्व विभाग, खनन विभाग तथा रामनगर थाना पुलिस की टीम ने क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाते हुए करीब 34 वाहनों को सीज कर दिया।