जरीडीह: तुपकाडीह के पुरनाटांड़ स्थित माँ सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल ने बच्चों ने क्षेत्र के मतदाताओं को किया जागरूक
Jaridih, Bokaro | Apr 18, 2024 तुपकाडीह में पुरनाटांड़ स्थित माँ सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के बच्चों ने रैली निकालकर क्षेत्र के मतदाताओं को शत् प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया। इस दौरान स्कूल के निदेशक कामदेव महतो एवं कॉर्डिनेटर उर्वशी भारती ने मतदाता रैली के जरिये क्षेत्र के लोगो को मतदान के महत्व को बताते हुए 18 वर्ष के ऊपर के सभी मतदाताओं को शत् प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरीत किया।