जरीडीह: श्री श्री रामगढ़ रॉड जैनामोड़ स्थित संकटमोचन बजरंगबली मंदिर में रामनवमी पूजा को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Jaridih, Bokaro | Apr 17, 2024 जरीडीह प्रखंड अंतर्गत रामगढ़ रॉड जैनामोड़ स्थित श्री श्री संकटमोचन बजरंगबली मंदिर में रामनवमी पूजा को लेकर सुबह 8 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वही आचार्य के द्वारा विधि विधान से बारी बारी से संकल्प करते हुए सभी श्रद्धालुओं के ध्वजा व बजरंगबली की पूजा की गई। इस दौरान मुख्य रूप से बेरमो विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल शामिल हुए।