जरीडीह: जैनामोड़ में रामनवमी पूजा में गाजे बाजे के साथ श्री राम सीता की निकली भव्य शोभायात्रा
Jaridih, Bokaro | Apr 18, 2024 जैनामोड़ में विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा गाजे बाजे के साथ रामनवमी पूजा में भगवान श्री राम सीता की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान विभिन्न पूजा समितियों द्वारा एक से बढ़कर एक झांकी निकालकर कई अखाड़ा समितियों द्वारा लाठी व तलवार बाजी के करतब लोगो के आकर्षण का केंद्र रहा। वही जैनामोड़ चौक पर RSS द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन को उपहार देकर समानित किया गया।