आंवला: आंवला में बिजली कटौती पर किसानों ने सौंपा ज्ञापन, भारतीय किसान यूनियन (शंकर) ने एक्सईन विद्युत विभाग को दी चेतावनी
Aonla, Bareilly | May 23, 2026 आंवला में शनिवार दोपहर 1:00 बजे भारतीय किसान यूनियन (शंकर) ने बिजली की समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता मध्यांचल विद्युत वितरण खंड आंवला को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया गया है कि पिछले आठ दिनों से विद्युत विभाग द्वारा भारी कटौती की जा रही है। रात में दो-दो घंटे की कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं।