स्याना: कोतवाली में मोहर्रम पर्व पर सुरक्षा को लेकर आयोजित बैठक में सीओ ने शरारती तत्वों को जेल भेजने की बात कही
Siyana, Bulandshahr | Jun 16, 2026
कोतवाली परिसर में मोहर्रम पर्व पर सुरक्षा को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में सीओ रामकरण सिंह ने शांति व्यवस्था भंग करने वाले शरारती तत्वों को जेल भेजने की बात कही। मंगलवार को सीओ की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। सीओ ने कहा कि मोहर्रम पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले शरारती तत्वों को जेल भेजा जाएगा।