समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में हसनपुर-बिथान मुख्य मार्ग पर शंकरपुर गांव के पास गुरुवार रात एक बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान सुजानपुर-बहा गांव निवासी लक्ष्मी यादव के 19 वर्षीय पुत्र राजकुमार यादव के रूप में हुई है। वहीं जख्मी युवक पंकज कुमार (26), स्व. रामु यादव का पुत्र बताया गया है।