डौण्डीलोहारा: गुजरा गांव में एक सप्ताह से भालू का आतंक, ग्रामीण दहशत में हैं
जिले के गुजरा गांव में पिछले एक सप्ताह से भालू की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार भालू आए दिन गांव की गलियों और सड़कों पर बेखौफ घूमता नजर आता है। इतना ही नहीं, वह कई बार घरों में घुसकर खाने-पीने का सामान भी नुकसान पहुंचा चुका है।