मखदुमपुर: छातीयाना गांव में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन, 133 मरीजों का हुआ इलाज
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मखदुमपुर के निर्देश पर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छातीयाना में शनिवार के दिन 12 बजे डेंटल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मखदुमपुर अस्पताल के दंत चिकित्सक डॉ. रविन्द्र कुमार ने कुल 133 मरीजों के दांतों की जांच कर उनका उपचार किया।