पातेपुर: लो वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों ने पातेपुर पावर सब स्टेशन का किया घेराव, की नारेबाजी और बिजली आपूर्ति ठप
पातेपुर के लदहो पंचायत के वार्ड संख्या 8 में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बीते एक सप्ताह से लोग लो वोल्टेज की परेशानी झेल रहे है। भीषण गर्मी में लो वोल्टेज की समस्या से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। दर्जनों की संख्या में ग्रामीण सोमवार की शाम 4 बजे के करीब पातेपुर पावर सब स्टेशन पहुंच कर जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया।लोगों ने बिजली आपूर्ति भी ठप करा।