फिरोज़ाबाद: भाकियू (भानू )ने कोलकाता में डॉक्टर की हत्या, रेप पर फांसी की मांग कर दिया डीएम कार्यालय पर एसडीएम मुख्यालय को ज्ञापन
कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हुई हत्या के विरोध में फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर लगातार हड़ताल पर हैं। कैंडल मार्च, पैदल मार्च और विभिन्न तरीके से प्रोटेस्ट कर रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी आरोपियों के लिए फांसी की मांग राष्ट्रपति से कर डीएम कार्यालय पर एसडीएम मुख्यालय ज्ञापन दिया है।