फिरोज़ाबाद: टापा कला गोला नीम इलाके में युवक की ससुराल पक्ष के लोगों दामाद समेत परिवार के 3 लोगों को ईट पत्थर मारकर किया लहूलुहान
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र टापा कला गोला नीम इलाके में शुक्रवार की देर रात मारपीट हुई है। आरोप है टापा कला नीम गोला निवासी निर्देश और मनीष और लालू नामक परिवार के तीनो लोगों को लालू नामक युवक की ससुराल वालो ने ईट पत्थर मारकर घायल किया है। बताया जाता है लालू और उसकी पत्नी के बीच परिवार विवाद हो गया था। जिसको लेकर मारपीट की है।