फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद में 26 अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण के बालपन की झांकियां कराएंगी द्वापर युग का एहसास, शिवम होटल में हुई वार्ता
सुहाग नगरी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव इस बार 26 अगस्त को भव्यता से मनाया जाएगा। भगवान श्री कृष्ण के बालपन की झांकियां लोगों को आकर्षित करेंगी। आयोजन कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा वार्ता कर पूरे आयोजन की जानकारी दी गई। श्री कृष्ण जन्म जयंती महोत्सव समिति के संयोजक हीरेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि इस वर्ष शहर में 26 अगस्त को भव्य शोभायात्रा निकलेगी।