फिरोज़ाबाद: पुलिस भर्ती परीक्षा देने आया एक अभ्यर्थी थाना लाइन पार क्षेत्र के छारबाग़ के पास अचेत हालत में पड़ा मिला
फ़िरोज़ाबाद में पुलिस भर्ती परीक्षा देने आया एक अभ्यर्थी शनिवार की सुवह थाना लाइन पार क्षेत्र के छारबाग़ के पास अचेत हालत में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कानपुर निवासी तेजस्व के रूप में हुई है। युवक फ़िरोज़ाबाद में पुलिस भर्ती परीक्षा देने आया था। पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया है।