सदर: पत्नी के आशिक को फसाने के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की झूठी सूचना देने वाला आरोपी गिरफ्तार
Sadar, Lucknow | Apr 5, 2026 थाना जीआरपी चारबाग पुलिस ने आज रविवार की सुबह 11:40 के लगभग बताया कि चारबाग रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की झूठी सूचना देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित ने निजी रंजिश के चलते दूसरे व्यक्ति को फंसाने के लिए फर्जी काल की थी। पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद किया है।