बक्सर: बक्सर के सौरभ बने "भारत सरकार के भाभा परमाणु अनुसंधान" में साइंटिस्ट ऑफिसर, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय का बढ़ाया मान
Buxar, Buxar | Jul 8, 2026 राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बक्सर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र सौरभ कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2023–2026 बैच (लेटरल एंट्री) के छात्र सौरभ कुमार का चयन भारत सरकार के भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), मुंबई के प्रतिष्ठित ओसीईएस-2026 प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत साइंटिस्ट ऑफिसर (लेवल-10) पद के लिए हुआ है।