बहराइच: सिसई हैदर में पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर चोरों ने उड़ाया लाखों का माल, पीड़ित मैजिशियन का काम करता है
जिले में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। आये दिन हो रही घटनाओं के चलते लोगों में अब दहशत का माहौल है। शुक्रवार रात चोरों ने देहात कोतवाली के सिसई हैदर निवासी ग्रामीण के घर से लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने शनिवार शाम को बताया कि घर में चोरी की घटना हुई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जट गई है।