मीरगंज: शाही थाना क्षेत्र के शाही कि रहने वाली एक महिला को ससुराल वालों ने मार पीट कर घर से निकला मुकदमा दर्ज
शाही कि रहने वाली कमलेश ने पुलिस को तहरीर दी है। कि उसके ससुराल वाले पति सुशील कश्यप, सास गंगा देई, देवर राम अवतार और बिजेंदर, नंद पूजा, देवरानी अंजू ने दहेज के लिए महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसकी शिकायत महिला ने थाना पुलिस से की है। वहीं थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।