निम्बाहेड़ा: हरित राजस्थान कार्यक्रम के तहत निंबाहेड़ा में विधायक श्री चंद्र कृपलानी की नेतृत्व में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया
राजस्थान सरकार के हरित राजस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय सघन पौधा रोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपखण्ड अधिकारी विकास पंचौली, नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।