ग्वालियर में बुजुर्ग किसान की पिटाई से मौत, समधी और बेटों पर हत्या का शक; बोलेरो से रोककर की बेरहमी से मारपीट ग्वालियर में एक बुजुर्ग किसान की पिटाई के बाद मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डबका हस्तिनापुर निवासी 64 वर्षीय राजेंद्र सिंह गुर्जर शुक्रवार को बाइक से गांव लौट रहे थे।