नानपारा: रुपईडीहा पुलिस ने महिलाओं और बच्चियों को जागरूक किया, मिशन शक्ति और साइबर अपराध पर दी जानकारी
रुपईडीहा पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। टीम ने उन्हें साइबर अपराधों, सरकारी योजनाओं और सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112, 1930) के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सुरक्षा उपायों और महिला उत्पीड़न से संबंधित अपराधों दहेज़ उत्पीड़न अधिनियम की जानकारी दी इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना था