घुवारा: घुवारा के प्यासी पेट्रोल पंप पर घटतौली का आरोप, ₹200 में 5 ग्राम पेट्रोल भी नहीं मिलने से हंगामा
छतरपुर जिले के घुवारा कन्या हाई स्कूल के सामने स्थित प्यासी पेट्रोल पंप पर ग्राहकों से ठगी और घटतौली के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित ग्राहक लखन पाल ने बताया कि ₹200 का पेट्रोल डलवाने के बावजूद बाइक की टंकी खाली ही रही। विरोध करने पर कर्मचारियों द्वारा बदसलूकी किए जाने का शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे आरोप लगाया है।