पामगढ़: मुलमुला पुलिस ने भलवाही गांव से नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
जांजगीर चांपा की मुलमुला पुलिस ने नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी अभय खूंटे को भलवाही गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिक लड़की से शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन अनाचार किया है. पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी अभय खूंटे के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.