बेगूसराय: 13 मई को बेगूसराय में होगा लोकसभा चुनाव, DM-SP ने जीडी कॉलेज डिस्पेच सेंटर का किया निरीक्षण
13 मई को बेगूसराय में लोकसभा का चुनाव संपन्न होगा. इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है. इसी क्रम में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी मनीष ने जीडी कॉलेज पहुंच डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम ने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन कृत संकल्पित है.