बेगूसराय: बेगूसराय के बछबाड़ा रानी टोल में दबंगों ने एक महिला को पीट-पीटकर किया गंभीर रूप से घायल।
बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र के बछबाड़ा रानी टोल में दबंगों ने एक महिला को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाजरात है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।