बेगूसराय: डाकबंगला रोड में निजी क्लीनिक में मरीज के परिजनों ने किया हंगामा, पैसे ऐंठने का लगाया आरोप
शहर के डाक बंगला रोड अवस्थित एक निजी क्लीनिक में रविवार की देर रात परिजनों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान अस्पताल प्रबंधक पर मनमाना ढंग से रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है. इस संबंध में बताया जाता है कि सदर प्रखंड के नीमा चांदपुरा के एक मरीज को उक्त निजी क्लीनक में भर्ती कराया गया था. परिजनों ने कहा कि पांच लाख रुपये लेने के बाद पुनः डेढ़ लाख रुपये का बिल दिया.