बेगूसराय: खातोपुर चौक के पास सड़क हादसे में 01 महिला की हुई मौत, स्थानीय लोगों ने किया NH जाम
खातोपुर चौक के पास सड़क हादसे में 01 महिला की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास से दर्जनों की संख्या में महिला-पुरुष NH पर जमा हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना परिजन के आये ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल से चले गए. इस बात को लेकर NH पर जमकर बवाल काटा गया.