जौनपुर: संचारी दस्तक अभियान की तैयारियां तेज, सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम ने दिखाई सख्ती
जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे संचारी दस्तक अभियान एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले संचारी दस्तक अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध ढंग से अभियान संचालित करने के निर्देश दिए।