तरबगंज: हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने नवाबगंज थाने का किया घेराव, सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले पर कार्रवाई की मांग की
रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में विभिन्न हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। हिंदू धर्म के लोगों में भय फैलाने की नीयत से सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले आरोपी को पकड़ने की मांग की। हिंदू संगठनों के इस अप्रत्याशित कदम से प्रभारी निरीक्षक और पुलिस बैकफुट पर नजर आए।