पखांजूर: हल्बा आदिवासी समाज दुर्गूकोंदल के सामान्य प्रकोष्ठ का किया गया पुनर्गठन
अखिल भारतीय हल्बा,हल्बी आदिवासी समाज ब्लाक इकाई दुर्गूकोंदल के सामान्य प्रकोष्ठ का पुनर्गठन किया गया। शनिवार दोपहर 2 बजे ग्राम कर्रामाड के हल्बा सामाजिक भवन में समाज की बैठक संपन्न हुई। जिसमें हल्बा समाज के सामाजिक संगठन विस्तार,शिक्षा,सामाजिक संरचनाएँ,विभिन्न रचनात्मक कार्य विषयों आदि पर चर्चा-परिचर्चा हुई।