शिवपुरी नगर: टैक्सी लेकर निकले चालक का बस स्टैंड क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका
शिवपुरी शहर के झांसी रोड स्थित रेज ऑफिस के पास रहने वाले अशोक रजक की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। अशोक रजक 21 जून की सुबह 10 बजे अपनी टैक्सी लेकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद उनकी टैक्सी शहर के नीलनगर चौराहे पर लावारिस हालत में खड़ी मिली। परिजनों ने तत्काल देहात थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।