बिंदकी: अलीपुर मोड़ के समीप वाणी इंटरनेशनल एकेडमी के सीबीएसई क्लास 10 के राइजिंग स्टार हुए सम्मानित, शिवेन यादव बने तहसील टॉप
फतेहपुर जनपद के बिंदकी-चौडगरा मार्ग में अलीपुर मोड़ के समीप स्थित वाणी इंटरनेशनल एकेडमी स्कूल में गुरुवार की देर शाम 6 बजे से आयोजित एक कार्यक्रम में सीबीएसई क्लास 10 के राइजिंग स्टार को सम्मानित किया गया। यहा के शिवेन यादव ने 98% अंक हासिल कर पूरे बिंदकी तहसील में टाप किया है। प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप सिंह आदि ने सभी राइजिंग स्टार को सम्मानित किया।