दूनी: ‘श्री हनुमंत कथा’ की तैयारियां, 22 अप्रैल से होगी शुरुआत
Duni, Tonk | Apr 21, 2026 ‘श्री हनुमंत कथा’, की तैयारियां, कल से होगी शुरूआत देवली स्मार्ट न्यूज़, नगर पालिका क्षेत्र के देवली गाँव के गढ़ के चौक में 22 अप्रैल से भक्ति और अध्यात्म की बयार बहने वाली है। दरअसल दिवंगत पृथ्वीराज सिंह शक्तावत की पुण्य स्मृति में ‘श्री हनुमंत कथा’ का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 22 से शुरू होकर 24 तक चलेगा।