गायघाट: मैठी गांव में दस धुर जमीन के लिए युवक से बेरहमी से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की बेरहमी में मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस मामले को लेकर पीड़ित रिंकेश राम ने बुधवार दोपहर करीब दो बजे में थाने पर आवेदन देकर शिकायत किया है। पीड़ित ने बताया कि दस धुर जमीन को लेकर बिजली राम से विवाद चल रहा है।