बारां: गजनपुरा NH-27 पर हुए भीषण सड़क हादसे में 4 जनों की मौत के बाद मौका मुआयना करने पहुंचे कलेक्टर, दिए जांच के निर्देश
Baran, Baran | Jul 6, 2025 शनिवार देर रात को जिले के गजनपुरा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने रविवार को स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए।