बारां: नशे में धुत वाहन चालक ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास गोवंश को मारी टक्कर, कोतवाली में मामला दर्ज
Baran, Baran | Jul 6, 2025 झालावाड रोड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास नशे में धूत वाहन चालक ने 3 बछड़ों को बर्बरता पूर्वक टक्कर मार दी। जिससे तीन बछड़ों में से एक बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर श्री वासुदेव गौसेवा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे तत्काल प्रभाव से समिति सदस्यों द्वारा गंभीर घायल गौवंश को पशु चिकित्सालय लाया। समिति ने वाहन के खिलाफ कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराई