बारां: छबड़ा क्षेत्र में बल्गर के नीचे दबने से दो युवकों की मौत पर पूर्व मंत्री प्रमोद भाया ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Baran, Baran | Jul 6, 2025 2 जुलाई को तहसील छबडा के भीलवाडा नीचा निवासी दो युवकों के बल्गर की टक्कर उपरान्त उसके नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो जाने पर पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने मृतकों के परिजनों को तत्काल 50-50 लाख रूपए की आर्थिक सहायता एवं एक-एक परिजन को सरकारी नौकरी देने व अनियन्त्रित रूप से चल रहे राख के बल्गरों को नियन्त्रित करवाए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।