स्व. कल्पनाथ राय जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, किया वृक्षारोपण
मऊ। जिला कांग्रेस कार्यालय, बुनकर कॉलोनी, मऊ में घोसी लोकसभा के पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री कल्पनाथ राय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने स्व. कल्पनाथ राय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी, मऊ के जिलाध्यक्ष श्री राजमंगल यादव ने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय जी का मऊ जनपद के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में क्षेत्र के विकास और जनता के हितों के लिए निरंतर कार्य किया। उनके योगदान को मऊ की जनता सदैव याद रखेगी। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके अधूरे सपनों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं।
उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। कांग्रेसजन पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर 08 अगस्त 2026 को प्रयागराज में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में मऊ से अधिक से अधिक कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर भी आवश्यक चर्चा की गई तथा प्रयागराज जाने की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम मुख्य रूप से अमरेशचंद्र पांडेय, सुधा राय, ओमप्रकाश ठाकुर, उदय प्रताब राय, घनश्याम सहाय, रामजपित पांडेय, वीरेंद्र तिवारी, वियय भान तिवारी, अवनीश सिंह, ब्रिज भान तिवारी, सुहैल नोमानी, हफीजुर्रहमान अंसारी, शिवाजी कन्नौजिया, विनय कुमार गौतम, फ़हद क़ादिर, अप्सार अहमद, विवेक गौंड, महक पांडेय, प्रेम शिला उपस्थित रहे।