चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत हाटगम्हरिया प्रखंड में पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी सालकु हेम्ब्रम के आकस्मिक निधन की सूचना पर मंगलवार को 12 बजे समाहरणालय के प्रथम तल पर जिला उपायुक्त के नेतृत्व में शोकसभा आयोजित की गई।इस अवसर पर उपस्थित जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।