तिरोड़ी: लोहमारा के पास फॉग लाइट बनी हादसे की वजह, बाइक की टक्कर में दो गंभीर घायल, एम्स नागपुर रेफर
सिवनी जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर ग्राम लोहमारा के पास गुरूवार की देर शाम करीब साढ़े 08 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार युवक और पैदल चल रहे ग्रामीण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर परिजन बेहतर इलाज के लिए नागपुर ले गए।