महरौनी: ग्राम क्योलारी के पास एंबुलेंस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की झांसी में इलाज के दौरान हुई मौत
ग्राम क्योलारी के पास बीते 20 अप्रैल को एक निजी एंबुलेंस ने ग्राम बारव निवासी बाइक सवार रविंद्र उनकी पत्नी कविता एवं मासूम बेटी को ससुराल मैनवारा जाते समय जोरदार टक्कर मार दी थी। दुर्घटना के दौरान तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिन्हें इलाज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।जहां रविंद्र की झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गई।