डिंडौरी: लखनपुरा गांव के किसान ने लघु तालाब के निर्माण का शेष भुगतान कराये जाने को लेकर कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार
लखनपुरा गांव में कृषि भूमि में स्वीकृत लघु तालाब के निर्माण का शेष भुगतान ग्राम पंचायत जिम्मेदारों के द्वारा नहीं किया जा रहा है जिसके चलते पीड़ित किसान ने गुरुवार सुबह 11:30 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शेष भुगतान कराने की गुहार लगाई। किसान ने बताया कि पंचायत जिम्मेदारो को बार-बार अवगत कराने के बावजूद भी ग्राम पंचायत के जवाबदार ध्यान नहीं दे रहे ।